Advertisment

15 को खगड़िया में जुटेंगे NDA के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस वार्ता में…

खगड़िया: NDA के कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत और चट्टानी एकता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करने को लेकर पूरी ताकत और मुस्तैदी के साथ तैयार हैं। कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि एनडीए में फूट है उनके लिए हमारी एकजुटता का जीवंत उदहारण जिलों में हो रही हमारी संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन है। खगड़िया में NDA के सभी घटक दलों के प्रवक्ता जदयू के अरविंद निषाद, भाजपा की सुहेली मेहता, लोजपा(रा) के राजेश भट्ट, रालोमो के नितिन भारती और हम के सैफ सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता की।

15 को खगड़िया में जुटेंगे NDA के प्रदेश अध्यक्ष

इस दौरान सभी प्रवक्ताओं ने आगामी 15 फरवरी को खगड़िया में होने वाले संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुट हो कर शामिल होने का आह्वान किया। भाजपा की प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास का विजन से बिहार को विकासात्मक ऊर्जा मिली है। बिहार को दुनिया प्रतिष्ठा की दृष्टि से देख रहा है।

15 को खगड़िया में जुटेंगे NDA के प्रदेश अध्यक्ष

लोजपा रामविलास के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम 225 ही नहीं बल्कि बिहार में शत प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करेंगे। एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    माघी पूर्णिमा पर पटना में ऐसी होगी Traffic व्यवस्था, कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...