Bihar की महिलाएं नेता विपक्ष को देंगी…, एनडीए नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा…

Bihar </span

पटना: राजधानी पटना में स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार और रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी शामिल रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमलोग संयुक्त रूप से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।

विपक्ष एक एक सीट के लिए तरसेगा

6 फरवरी से हम लोग तीसरे चरण का सम्मेलन किशनगंज से शुरू करेंगे। इसके साथ ही प्रेस वार्ता में चौथे चरण के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि पिछले दो चरण का कार्यकर्ता सम्मलेन हमलोगों ने जिस तरह से किया और इस दौरान जिस तरह से कार्यकर्ताओं का उत्साह और विश्वास देखा गया यह हमारे एनडीए के लिए शुभ संकेत है कि 2025 का परिणाम हमलोगों के लक्ष्य 225 है उसके अनुसार विपक्ष एक एक सीट के लिए भी तरसेगा।

‘2025 में फिर से नीतीश’ लक्ष्य होगा पूरा

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि कुछ लोगों का आजकल बिहार में पदार्पण हो रहा है लोग मनोरंजन के लिए उन्हें सुनते हैं। यहां के लोग समझ रहे हैं कि कौन क्या है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम करते हैं। एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं का जो समर्थन प्राप्त है उसके हिसाब से एनडीए मजबूती से एकजुट है और हमें ‘2025 में फिर से नीतीश’ के लक्ष्य के लिए हमें आमजन का भी पूरा समर्थन प्राप्त है।

15 फरवरी से शुरू होगा चौथे चरण का कार्यक्रम

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 15 फरवरी को हमलोग खगड़िया से कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करेंगे और उसी दिन बेगूसराय में भी कार्यक्रम है। 16 को जमुई और शेखपुरा, 17 को नवादा, 18 को कटिहार और पूर्णिया, 19 को नौगछिया और भागलपुर और 20 को बांका में। उन्होंने कहा कि 15 से 20 फरवरी तक हमलोग अपने संगठन के 10 जिलों में जायेंगे और अपने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विधानसभा सत्र से पहले पूरा करेंगे पांचवां चरण

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल से किशनगंज से हमारा तीसरे चरण का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो रहा है। इसके बाद अररिया, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा और वैशाली में होगा। तृतीय चरण संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन 10 फरवरी को पूर्ण हो जाएगी और 15 फरवरी से चौथे चरण की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से विधानसभा के सत्र से पहले पांचवें चरण की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन करने की कोशिश करेंगे।

कार्यकर्ताओं में आ रह है गर्मी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब हम लोगों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बारे में सोचा था तो उस वक्त हमने यह नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी संख्या में हमें लोगों का समर्थन मिलेगा। जब हमलोगों ने बगहा से शुरू किया था उस वक्त कड़ाके की ठंड थी और अब थोड़ी बहुत गर्मी शुरू हो गई है। जून जुलाई आते आते चिलचिलाती धूप होगी। एनडीए के कार्यकर्ता सकारात्मक उर्जा के साथ भगवान सूर्य की शक्ति से आगे बढ़ रहे हैं।

हर जिले में खुल रहा मेडिकल कॉलेज

दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा भी चल रही है। पूरे देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां करीब हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। यह तो सपना से बाहर की बात है। पहले हम लोग सब जिला में मेडिकल कॉलेज की बात सुनकर हँसते थे। यह अद्भुत है कि प्रत्येक जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। सभी जिलों के लिए राशि कैबिनेट से पारित की जा रही है। बिहार विकसित बिहार की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट में एक शहर के लिए दिया गया 1600 करोड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों को तो अब बोलने में भी शर्म आनी चाहिए। दरभंगा में जाम की समस्या थी और कल के कैबिनेट की बैठक में एक शहर के लिए 1600 करोड़ रूपये की राशि सिर्फ इसलिए दिया गया कि शहर जाम मुक्त हो जाये। यही नीतीश कुमार की इंजीनियरिंग है, एक इंजीनियर का जो सपना होता है वह अब पूर्ण हो रहा है।

महिलाएं नेता विपक्ष को दे देगी 2500 रूपये महीना

प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गई उसे कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई। विपक्ष सिर्फ अपना गाल बजा सकता है। हमलोग गांव में सुने थे गाल बजाना, इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अब एक नया मुद्दा चल गया है, कि ये फ्री दे देंगे, इतना पैसा दे देंगे, जब आपकी सरकार ही नहीं आएगी तो कहां से दे दीजियेगा। नीतीश कुमार की सोच आपसे 100 गुना आगे है। विपक्ष के नेता 2500 रूपये देने की बात कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार की योजना से वे महिलाएं विपक्ष के नेता को 2500 रुपये महीना दे देगी उसकी उतनी कमाई हो जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Education से एक भी बच्चा वंचित न रहे, ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘ईंट भट्ठों समेत..’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar </span

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...