Advertisement
Advertisement

माघी पूर्णिमा पर पटना में ऐसी होगी Traffic व्यवस्था, कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

पटना Traffic : माघी पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में लोग गंगा स्नान करते हैं और दान पुन्य करते हैं। माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी स्नान करने के लिए एक तरफ जहां प्रयागराज महाकुंभ भारी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार में भी विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने वाली है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाते हुए पटना में Traffic व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा। इस दौरान सुबह तीन बजे से भीड़ सामान्य होने तक राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों में Traffic रूट में बदलाव प्रभावी रहेगा।

ये रहेगा पटना में Traffic की व्यवस्था

  1. कारगिल चौक से पूरब गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
  2. अशोक राजपथ में कारगिल चौक से गायघाट पुल भीचे तक के सभी इन्ट्री प्वाईंट बन्द रहेगा। सिर्फ खजांची रोड से पटना कॉलेज/सायंस कॉलेज, परिसर में श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु परिचालन होगा।
  3. कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा।

    ये रहेगा पटना में Traffic की व्यवस्था

  4. गायघाट की ओर जाने वाली वाहन ये वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यूवाईपास से सीधे धनुकी मोड, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर चली जायेगी और नजदीक स्थल में पार्क करेंगे।
  5. गायघाट पुल के नीचे से परिचालित होने वाले टेम्पू एवं अन्य व्यावसायिक वाहन गायघाट पुल के नीचे तक टेम्पू एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के आने पर रोक रहेगी। उक्त अवधि में अगमकुओं आरओबी से गायघाट आने वाली व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक आयेगी तथा धनुकी मोड/बिस्कोमान गोलम्बर से गायघाट आने वाली व्यावसायिक वाहन डंका ईमली चौक तक आयेगी। इसी प्रकार गायघाट पुल नीचे से परिचालन होने वाले टेम्पू एवं व्यावसायिक वाहन अगमकुओं आरओबी के नीचे से विस्कोमान गोलम्बर से धनुकी मोड़ से पुरानी बाईपास होते हुए गांधी मैदान एवं अन्य जगहों पर जायेगी। गांधी मैदान की ओर से गायघाट / अशोक राजपथ में जाने वाली वाहन, एक्जीविशन रोड होते हुए राजेन्द्रनगर पुल से यहादुरपुर गुमटी होते हुए बाईपास, अगमकुआं से बाईपास थाना तक जायेंगी।

    ये रहेगा पटना में Traffic की व्यवस्था

  6. पाटीपुल घाट/दीघा घाट/शिवा घाट/मीनार घाट (दीघा) इन सभी घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन संबंधित घाट के नजदिकी स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे और वहां से श्रद्धालु पैदल उक्त घाटों पर जायेंगे।
  7. गेट नं0-93, 92, 88 एवं 83 घाट इन घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से सीधे प्रवेश कर गंगा पथ के अंडर पास से जा सकते हैं और इन वाहनों की पार्किंग गंगापथ के उत्तर घाट के समीप नजदिकी स्थलों पर की जायेगी।
  8. पहलवान घाट/बांस घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से उत्तर गंगा पथ अंडर पास से बने रास्ते से सीधे घाट की ओर जायेंगे एवं घाट के नजदीकी स्थल में वाहन पार्क करेंगे।
  9. कलेक्ट्रिएट घाट/महेन्दु घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ मोड से अंडरपास से उत्तर दाहिने (पूरब) मुड़कर जेपी गंगापथ के नीचे से होते हुए घाट के निकट नजदिकी स्थल में पार्क करेंगे। अथवा गांधी मैदान के अन्दर वाहन पार्क कर पैदल घाट तक जा सकते हैं।

    ये रहेगा पटना में Traffic की व्यवस्था

  10. पटना कॉलेज बारी पथ से अशोक राजपथ में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन केवल खजांची रोड से अशोक राजपथ में जायेंगे एवं वाहन को पटना कॉलेज मैदान में पार्क कर वहाँ से पैदल घाट तक जायेंगे।
  11. यदि कोई वाहन गायघाट से अशोक राजपथ पर आ जाती है तो उसे गांधी चौक से बारी पथ में डायवर्ट कर दिया जायेगा। ये वाहन किसी भी परिस्थिति में अशोक राजपथ होते हुए सीधे गांधी मैदान की ओर नहीं आयेंगी।
  12. नगर बस सेवा पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस कारगिल चौक पर नहीं आकर गांधी मैदान गेट नं0-10 के अन्दर पार्क की जायेगी।
  13. नोट आपातकालीन सेवा यथा, अग्निशामक, एम्बुलेन्स एवं मरीज के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

इस दौरान Traffic Police ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील भी की

  1. पटना में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन दिनांक 11.02.2025 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक-12.02.2025 को पूर्वा 11:00 बजे तक की अवधि में वर्जित रहेगा।
  2. पटना जिला में बडी वाहनों (मालवाहक) का प्रवेश दिनांक-11.02.2025 के रात्रि 10:00 बजे से दिनांक-12. 02.2025 के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का, कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में कांग्रेस ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...