Bihar Jharkhand News | Live TV

NDA की एकजुटता से विपक्ष परेशान, औरंगाबाद में एनडीए के नेताओं ने भरी हुंकार

औरंगाबाद: NDA के संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई निर्देश दिए।

एनडीए की एकजुटता से विपक्ष परेशान

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पहले चरण का सम्मेलन समाप्त हो गया है, दूसरे चरण की शुरुआत 27 जनवरी से हो गई है और तीसरे चरण के कार्यक्रम की शुरुआत छह फरवरी से होगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के दौरान से एनडीए की एकजुटता से विपक्ष परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हमारी सरकार बनेगी।

एनडीए में नहीं हो सकता टूट

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एकजुटता का प्रदर्शन किया है, उससे एनडीए में टूट की अटकलों पर विराम लग गया है। इससे एक तरह से विपक्ष को झटका लगा है।

इस सम्मेलन के जरिए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एक ही मंच से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी का आह्वान करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि औरंगाबाद 6 विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के विधायक हैं क्योंकि पिछले बार हमलोग एकजुट नहीं थे। इस बार 2025 विधानसभा चुनाव में हमलोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो जनता के आशीर्वाद से हमलोग 6 सीट जीतकर विधानसभा में अपना हिसेदारी देने का काम करेंगे।

राजद के नेता बयान देना भूल गये

लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए के सफल कार्यक्रम से विपक्ष हतोत्साहित है इसलिए उनकी तरफ से अब बयानबाजी भी बंद हो गई है। पहले परिवार के एक सदस्य का बयान समाप्त होता था तो दूसरे सदस्य बयान देते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी एवं हमारे नेता चिराग पासवान जी ने ऐसा ताला लगा दिया है कि अब आरजेडी के नेता बयान देना भूल गए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस वर्ष 2025 में 225 सीट जीतना हमारा लक्ष्य है।

राजद के कुशासन को एनडीए ने खत्म किया

वहीं औरंगाबाद के भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि 2005 में बिहार की जनता राजद के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना है। उस समय सुशासन केवल एक सपना था जिसे एनडीए की सरकार ने हकीकत में बदल कर दिखाया।

हम सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और एकजुटता और उत्साह से लगे हुए हैं और हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वाश है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। भाजपा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून ने अभी ही विधानसभा चुनाव के परिणाम के संकेत दे दिए हैं। कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी जो मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

फिर से बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद का दंभ भरने वाले आज तक परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार इस परिवार की पहचान बन गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

लोजपा महासचिव सह रफीगंज से भावी विधायक प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 15 जनवरी से बिहार में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई है। पहले चरण में आठ जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हो गया जबकि शुक्रवार से दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 225 सीट जीतना हमारा लक्ष्य है।

बिहार एनडीए में फिलहाल पांच दल भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पहचान हैं। हमारे कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित हैं, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज कुछ संगठनों और पार्टियों द्वारा एक नई रणनीति और सत्ता पाने के लिए समाज में भी फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, एक नहीं रहेंगे तो मजबूर रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, संचालन पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एवं लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनु सिंह, गोपाल शरण सिंह ने की। इस कार्यक्रम में उपस्थित जदयू के वरीय नेता लव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अभिताभ सिंह उर्फ रिंकू सिंह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, बदेना पंचायत के मुखिया सह जदयू नेत्री निशा सिंह, कविता सिंह,

हम पार्टी से आज एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, लेबर सेल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह, जिला प्रभारी दिलीप यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सूरज राय, श्रवण भुइयां, अजय भुइयां, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष गुलाम सरवर, महिला जिलाध्यक्ष शशि देवी दानिका, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रेम भुइयां, लालमोहन चौधरी,

विजेता कुमारी, संतोष गौतम, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रणविजय कुमार, विरेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, ललन राम, पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, संयोजक सुभाष चन्द्रवंशी, चन्दन कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, लोजपा जिलाध्यक्ष सिंह, रालोमो भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, निखिल सिंह, अभिषेक सिंह, कमला देवी सहित तमाम एनडीए के कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Beur Jail के अधीक्षक को किया गया निलंबित, ये है मामला…

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

Related Articles

Video thumbnail
चार पीढ़ियों के साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, परिवार से कौन-कौन रहा मौजूद?
01:37
Video thumbnail
जम्मू कश्मीर में IED ब्लास्ट में Hazaribagh के लाल हुए शहीद, आस-पड़ोस के लोगों ने बताया...
06:49
Video thumbnail
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा वन डे, क्या अंग्रेजों का सूपड़ा साफ करेगी टीम इंडिया?
06:42
Video thumbnail
Captain Karamjit Singh Bakshi : Hazaribagh के लाल LOC के पास IED ब्लास्ट में हुए शहीद @22SCOPE​
04:29
Video thumbnail
भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वन डे,भारत की नजर क्लीन स्वीप पर,विराट की नजर..पंत,अर्शदीप को मौका!
07:46
Video thumbnail
जानिए कब है महाकुंभ में आखिरी स्नान की तारीख - LIVE
02:37:36
Video thumbnail
झारखंड की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News। (11-02-2025)
08:09
Video thumbnail
महिंद्रा BE6 और XEV 9E की हुई लॉन्चिंग, रांची में महिंद्रा की नई शोरूम का हुआ अनावरण
02:48
Video thumbnail
JTET सफल अभ्यर्थी फिर पहुंचे JSSC कार्यालय, सारे कंफ्यूजन को किया दूर, सुनिए क्या-क्या हुई बात
11:59
Video thumbnail
जयराम महतो ने परीक्षा पर चर्चा करते परीक्षार्थियों को दिया संदेश, टॉपर्स के लिए किया बड़ा एलान
11:11
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -