Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑटो में पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, 2 छात्रा सहित 4 लोग जख्मी

मोतिहारी : मोतिहारी में लोगों ने पुलिस की पिटाई कर दिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार की शाम की है। केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के गांधी चौक पर चकिया से आ रहे ऑटो को केसरिया पुलिस की एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया था जिससे ऑटो पर सवार इंटर की दो छात्रा सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पुलिस की गाड़ी से टक्कर होने के बाद करीब एक घंटे तक लोगों ने चालक सहित गाड़ी को बंधक बनाए रखा और इस दौरान पलिस की पिटाई भी की गई।

दरअसल, केसरिया पुलिस की गाड़ी से इंटर की परीक्षा दिलवाकर लौट रहे ऑटो से टक्कर हो गई थी। ऑटो में इंटर की दो छात्रा सहित उनके एक गार्जियन और चालक बैठे थे। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिस प्रकार से पुलिस पर लोगों ने थप्पड़ चलाया है उसे देखकर लगता है कि केसरिया थाना का इकबाल खत्म हो गया है।

यह भी पढ़े : 44 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...