Jamshedpur Accident : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, पिता और बेटी की दर्दनाक मौत…

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। घटना में स्कूटी सवार पिता और बेटी की मौत हो गई है वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना टेल्को थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Jamshedpur Accident : एक स्कूटी पर पिता, बेटी और बेटा थे सवार

आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल बेटे को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी पर पिता, बेटी और बेटा सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

लाला जबीन की रिपोर्ट—

 

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...