इस तरह से कंट्रोल होगी Maha Kumbha में जाने वाली भीड़, मुख्यालय से निर्देश जारी

पटना: प्रयागराज में Maha Kumbha अब तक करीब 46 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। प्रयागराज कुंभ में अभी भी लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए लगातार पहुंच ही रहे हैं। भीड़ का आलम ऐसा है कि ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है और न ही सड़कों पर चलने की। हर तरफ प्रयागराज जाने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले दिनों बिहार में कई ट्रेनों में भीड़ की वजह से आरक्षित टिकट वाले यात्री चढ़ भी नहीं पाए तो कई स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की गई।

भीड़ का आलम यह रहा कि मंगलवार को राजधानी पटना से तीन स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। स्टेशनों और सड़कों पर भीड़ को देखते हुए बिहार पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। जैसे जैसे Maha Kumbha समाप्ति की तरफ बढ़ रही है भीड़ बढ़ने को लेकर बिहार पुलिस अपनी सतर्कता बढ़ा रही है। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग ने सभी आईजी, डीआईजी, रेलवे के आलाधिकारियों समेत पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है।

इस तरह से कंट्रोल होगी Maha Kumbha में जाने वाली भीड़

बिहार पुलिस विधि व्यवस्था प्रभाग ने जारी निर्देश में महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन की बढती भीड़ को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी निर्देश में यह निर्देश दिया गया है कि Maha Kumbha को लेकर जहां भी भीड़ बढ़ रही है सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Patna: ‘राजा का बेटा नहीं बनेगा राजा’, राजनीति में आने से पहले निशांत का विरोध

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...