ट्रेनों में टिकट नहीं, कुम्भ समाप्ति से पहले बढ़ी यात्रियों की भीड़

रांची:  महाकुंभ 2025 का समापन 26 फरवरी को होना है, और अब इसके खत्म होने में मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं। इस बीच रांची से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हो गई है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

रांची से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे रांची-बनारस एक्सप्रेस (18611), रांची-नई दिल्ली गरीब रथ (12877), रांची-वाराणसी वंदे भारत (20887), और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20839) में 16 फरवरी तक एक भी कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।

ट्रेनों की स्थिति (16 फरवरी तक)

  • रांची-बनारस एक्सप्रेस (18611) – जीएनडब्ल्यूएल 56
  • गरीब रथ एक्सप्रेस (12877) – बुकिंग की अनुमति नहीं, टीक्यूडब्ल्यूएल-27
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) – जीएनडब्ल्यूएल 51
  • स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) – प्रतीक्षा सूची में
  • रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20839) – आरएसडब्ल्यूएल 11

सड़क मार्ग बना सहारा

ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अधिकांश यात्री सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। रांची से रामगढ़ होते हुए हजारीबाग तक यात्रा सुगम है, लेकिन हजारीबाग से चौपारण पहुंचने के बाद जाम की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ रहा है।

यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे और परिवहन विभाग से अतिरिक्त व्यवस्थाएं किए जाने की मांग उठ रही है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...