महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सैलाब वाली अभूतपूर्व स्थिति में प्रयागराजवासियों के संयम को CM Yogi का वंदन

प्रयागराज / लखनऊ : महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सैलाब वाली अभूतपूर्व स्थिति में प्रयागराजवासियों के संयम को CM Yogi का वंदन। महाकुंभ में कल 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर बड़ी संख्या में देश के दूरदराज इलाकों से एवं विदेशों से भी श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर व्यवस्था की कमान संभालने CM Yogi आदित्यनाथ लगातार मैदान में डटे हैं।

माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के साथ ही 12 फरवरी को काशी (वाराणसी) में संत रविदास जयंती पर वाराणसी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ प्रबंधन का लगातार CM Yogi अपडेट ले रहे हैं।

इसी क्रम में बीते सोमवार तक लगातार तीन दिनों तक उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के चलते उपजे महाजाम की स्थिति में फंसे प्रयागराज और यहां के निवासियों के धैर्य की CM Yogi आदित्यनाथ ने खुलकर सराहना की है। CM Yogi ने इस अभूतपूर्व हालात में धैर्य एवं संयम बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं -तीर्थयात्रियों को निरंतर मदद करते रहने को तत्पर दिखे प्रयागराजवासियों का खुलकर वंदन किया।

CM Yogi बोले – प्रयागराजवासियों का संयम अभिनन्दनीय…

बीते सोमवार की शाम श्रद्धालुओं के सैलाब से लगे महाजाम से तनिक राहत पाने वाले प्रयागराज और वहां के निवासियों के धैर्य एवं संयम की CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई बैठक में भी खुलकर सराहना की।

अधिकारियों की माघी पूर्णिमा के लिए दिशा-निर्देश देने के क्रम में CM Yogi ने प्रयागराजवासियों की महाकुंभ 2025 में लगातार दिख रहे संयम और धैर्य एवं मिल रहे सहयोग को अतुलनीय बताया।

बीते सोमवार को संगम तट पर राष्ट्रपति संग सीएम योगी और राज्यपाल
बीते सोमवार को संगम तट पर राष्ट्रपति संग सीएम योगी और राज्यपाल

इसी बैठक में इसका जिक्र करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…प्रयागराज महाकुम्भ में पूरी दुनिया से लोगों का आगमन हो रहा है। अब तक 44 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया है। यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मानव समागम है।

…इस अभूतपूर्व स्थिति के बीच प्रयागराज वासियों ने जिस प्रकार संयम दिखाया है और व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग कर रहे हैं, वह अभिनन्दन के योग्य है।

…मेले की व्यवस्था के साथ-साथ प्रयागराज के दैनंदिनी जीवनचर्या को सुचारू बनाये रखना भी सुनिश्चित किया जाए। आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो। स्थानीय लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।’

महाकुंभ में सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला
महाकुंभ में सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला

महाकुंभ में नियम विरुद्ध एक भी वाहन मेला परिक्षेत्र में नहीं होगा प्रवेश…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने महाकुंभ में पावन संगम स्नान और डुबकी लगाने को पहुंच रहे हर श्रद्धालु और तीर्थयात्री की बेहतर सुविधा का ध्यान रखने एवं उन्हें वह सुविधाएं मुहैया कराने पर खास जोर दिया है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘आगामी 12 फरवरी को महाकुम्भ का पंचम स्नान पर्व ’माघ पूर्णिमा’ का अवसर आने वाला है। विगत एक सप्ताह से प्रयागराज में हर दिशा से लोगों का आवागमन तेजी से बढ़ा है। सार्वजनिक परिवहन के अतिरिक्त बड़ी संख्या में निजी वाहनों से भी लोगों का आगमन हो रहा है।

…स्नान पर्व पर इसमें और अधिक बढ़ोत्तरी संभावित है। इसके दृष्टिगत बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया जाए। प्रयागराज की सीमा पर बने पार्किंग स्थलों को प्रभावी रूप से संचालित करते रहें। 5 लाख से अधिक क्षमता की वाहन पार्किंग व्यवस्था है। इसका उपयोग किया जाए।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सहयोग करें, किंतु नियम विरुद्ध एक भी वाहन मेला परिक्षेत्र में प्रवेश न होने पाए। आवश्यकतानुसार शटल बसों की उपयोग किया जाए। इनकी संख्या बढ़ाई जाए। लोगों को पार्किंग व्यवस्था के अनुपालन के लिए प्रेरित करें।

…श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिये। सड़कों पर वाहन की कतार न लगे। कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें। वाहनों का मूवमेंट लगातार बना रहना चाहिए।’

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में लगे अभूतपूर्व जाम को बयां करती तस्वीर।
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में लगे अभूतपूर्व जाम को बयां करती तस्वीर।

CM Yogi बोले – एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

इसी क्रम में महाकुंभ मेला ड्यूटी में तैनात एवं सभी 17 जिलों की पुलिस – प्रशासनिक टीमों के लिए CM Yogi आदित्यनाथ ने अपनी ओर से खास टॉस्क सौंपा है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘महाकुंभ में पहुंचे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सहयोग करें। श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिये। प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति है।

…यह वो श्रद्धालु हैं जो अब स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना, हमारी जिम्मेदारी है।

…इसके लिए रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन सुनिश्चित कराया जाए। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएं। प्रयागराज से सीमा साझा करने वाले सभी जनपदों के जिलाधिकारी लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क-समन्वय बनाये रखें।

…वाहनों का मूवमेंट परस्पर समन्वय के साथ सुनिश्चित करें। मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने, इसके लिए आवश्यकतानुसार बैरीकेडिंग की जाए। टोल पर जाम न लगने पाए। कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें। वाहनों का मूवमेंट लगातार बना रहना चाहिए।’

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img