‘अब अपराधियों को गोलियों का जवाब गोलियों से देगी बिहार पुलिस’

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी, एसडीपीओ और नोडल पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के कार्यालय में चारों प्रक्षेत्र सेंट्रल एसपी, पूर्वी एसपी, पश्चिमी एसपी, ग्रामीण एसपी, टाउन डीएसपी-1 और 2 के साथ नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, लगभग साढ़े तीन घंटे तक मीटिंग चली। अपराध और अपराधियों पर लगाम, अपराध अनुसंधान, लंबित मामलों के जल्द निबटारा और क्राइम स्पॉट की फॉरेंसिंग जांच जिसमें साक्ष्यों को इकट्ठा करने जैसे मामलों पर विशेष बल दिया गया।

दरअसल, मुख्यालय स्तर से हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी देते हुए पटना पुलिस के कप्तान अवकाश कुमार के बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई सहित स्पीडी ट्रायल को लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसएसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों के कार्रवाई में पूरी तैयारी के साथ जाएं। इसके लिए पुलिस को ट्रेनिंग दी जाएगी। यदि अपराधी गोली चलाते हैं तो वो भी आत्मरक्षा में गोली का जवाब गोली से दें। पटना पुलिस के कप्तान ने साफ कह दिया है कि अपराधियों को गोलियों का जवाब देने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़े : अपराध नियंत्रण व अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना पुलिस ने चलाया अभियान

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...