Nawada में शिव चर्चा का आयोजन, जुटे हजारों श्रद्धालु

Nawada : नवादा के रजौली इंटर विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान रजौली, सिरदला, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर व नरहट समेत गया व कोडरमा जिले के लगभग पांच हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। शिव चर्चा के आयोजनकर्ताओं में रजौली की अनिता कुमारी, अकरी की रेणु देवी व सुनीता देवी, सिरदला की संगीता देवी व लक्ष्मण वर्मा, डेढ़ कुरी गांव के महेश कुमार, बीजु बिगहा गांव के शिव शंकर कुमार, भुसड़ी गांव के अनिल राजवंशी एवं Nawada के मनोज कुमार मंटू शामिल रहे।

Nawada में शिव चर्चा का आयोजन

इस दौरान अनिता कुमारी ने बताया कि सनातन संस्कृति में कोई भी कार्य ज़ोर ज़बरदस्ती से नहीं होता है बल्कि तर्क, चर्चा और बहस से होता है। आज के समय में भी साधु-संत धार्मिक विषयों पर चर्चा परिचर्चा करते रहते हैं, जिससे धर्म की गतिशीलता बनी रहती है और वह समाज में स्वीकार्य बना रहता है। शिव सारे संसार के गुरु हैं। भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।

Nawada में शिव चर्चा का आयोजन

संगीता देवी ने कहा कि शिव चर्चा में तीन सूत्र महत्वपूर्ण हैं, जिनमें पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना है कि हे शिव हम पर दया करें तथा हमें अपने शरण में लें। दूसरा सूत्र अपने आस-पास के लोगों से शिव चर्चा करना एवं तीसरा सूत्र 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करना है।

Nawada में शिव चर्चा का आयोजन

लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आज के दौर में भी ऐसा कोई टोला या मोहल्ला नहीं है, जहां की माताएं-बहनें शिव चर्चा में शामिल नहीं हैं। शिव चर्चा के दौरान विभिन्न प्रकार के कथा का वाचन एवं भजन का गायन शामिल रहा। इस दौरान ॐ नमः शिवाय से पूरा वातावरण गूंज उठा। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस बार शिव चर्चा में लगभग पांच हजार महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Jail में बंद कैदियों ने की इतनी कमाई, एक करोड़ से अधिक राशि

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...