Nawada में रामनवमी की तैयारी पूरी, विहिप निकालेगा शोभायात्रा

नवादा: रविवार को देश भर में रामनवमी का पर्व मनाया जायेगा। रामनवमी को लेकर Nawada में भी तैयारियां अंतिम चरण में है। रामनवमी को लेकर नवादा में विभिन्न मंदिर समितियों ने अपनी तैयारी कर ली है तो दूसरी तरफ लोगों ने अपने घरों में भी तैयारी कर ली है। मंदिरों में रंग रोगन के साथ ही रंग बिरंगे लाइट और फूलों से मंदिर को सजाया गया है। नवादा के रजौली प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक से बायपास, पुरानी बस स्टैंड से लेकर राधाकृष्ण चौक एवं नीचे बाजार से लेकर संगत तक स्थायी एवं फुटपाथी दुकानें महावीरी झंडे और पताकों से सज गया है। Nawada Nawada 

रामनवमी को लेकर लोग बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित एक दुकानदार शालू कुमार ने कहा कि इस बार बाजार में फैंसी झंडे और पताका की मांग अधिक है। दुकानों में 10 रूपये लेकर 100 रूपये तक के झंडे उपलब्ध हैं। इस वर्ष भी झंडों की काफी मांग है। Nawada Nawada Nawada 

यह भी पढ़ें – Lalu ने तेजस्वी को सरकार बनाने लायक नहीं छोड़ा, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर…

नीचे बाजार स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि शनिवार की रात्रि 12 से ही रामनवमी पूजन के लिए बहुत ही शुभ मुहूर्त है, जो रविवार को दिन भर रहेगा। रामनवमी भगवान श्री विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाला त्यौहार है। घरों में भगवा पताका लगाने से भूत-पिचाश का साया भी नहीं आता है। पुजारी ने बताया कि पंचमुखी मंदिर में रविवार की संध्या 6 बजे पूजा होना है, जिसमें यजमान के रूप में जीतू सिंह मौजूद रहेंगे। Nawada Nawada Nawada 

बजरंग दल सहसयोंजक संदीप वर्मा ने बताया कि पंचमुखी बजरंगबली में भगवान बजरंगबली का प्रसिद्ध भोजन मोदक का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के चारों ओर भगवा पताका से सजाया गया है एवं गाजा-बाजा व लाइट का पर्याप्त प्रबंध किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने रजौली की जनता से अपील की कि आगामी 7 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा श्री रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाला जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें पुरुष श्रद्धालुओं के साथ-साथ भारी संख्या में माताएं-बहनें भी शामिल रहेंगी। यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से नीचे बाजार स्थित राज शिवालय मंदिर के समीप से निकाली जाएगी, जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः राज शिवालय मंदिर के समीप पहुंचेगी

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Lalu ने तेजस्वी को सरकार बनाने लायक नहीं छोड़ा, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...