फिर कलंकित हुआ रिश्ता, मां ने नवजात बच्ची का शव गड्ढे में फेंका

नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर मां का रिश्ता कलंकित हुआ जहां एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद नवजात बच्ची का शव गड्ढे किनारे फेंक दिया। वहीं नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप की है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक नवजात बच्ची का शव गड्ढे में फेंक देखा। तभी इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर नवजात बच्ची का शव सदर अस्पताल लाया गया।

सड़क किनारे गड्ढे में एक बच्ची का शव फेंका हुआ मिला – पुलिस पदाधिकारी

इस घटना के संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया है कि आज एक सूचना मिली कि सड़क किनारे गड्ढे में एक बच्ची का शव फेंका हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब मौके वारदात पर पहुंचे तो देखा गया कि कपड़ा से ढका हुआ एक बच्ची का शव है। आनन-फानन में उसे बच्ची का शव को उस जगह से उठाकर बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि लड़की होने के कारण जन्म देने के बाद बच्ची को गड्ढे किनारे फेंक दिया जिससे नवजात बच्ची की मौत हो गई।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jamshedpur BJP Protest: भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर...

Jamshedpur BJP Protest: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर महानगर इकाई ने ज़िला उपायुक्त (DC) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता...

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...