मुख्यमंत्री करेंगे पुत्र निशांत को राजनीति में लाने का फैसला – श्रवण कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार ने उनके पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश करने को लेकर बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना है।‌ मैंने पहले भी कहा था कि कोई भी व्यक्ति राजनीति में आता है, तो उसका स्वागत होता है। इस मामले में नीतीश कुमार को ही अंतिम फैसला लेना है हम लोगों से इस मामले में कोई बातचीत नहीं होती है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी – श्रवण

वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि हम लोगों के रहते भाजपा सरकार नहीं बन सकती। पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।‌ नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का भरोसा है। नीतीश कुमार इतने दिनों से राजनीति कर रहे हैं।‌ उनका पूरा भरोसा नीतीश कुमार पर है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह लोग भी नीतीश कुमार के साथ आ जाते हैं और सत्ता में रहते हैं जो छोड़ कर जाते हैं। उनका क्या हाल होता है आपको भी पता है। लालू यादव के राजनीति में एक्टिव पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी चुनाव आने पर एक्टिव हो जाती है, इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।

यह भी पढ़े : नीरज कुमार का लालू यादव पर तंज, कहा- भ्रम में मत रहिए, 2025 में फिर से NDA की सरकार

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...