मोकामा शूटआउट मामला : इस्तेहार चस्पा करने गई पुलिस का भारी विरोध

मोकामा : मोकामा शूटआउट मामले में इस्तेहार चस्पा करने गई पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कुख्यात सोनू-मोनू के घर पर बवाल काटा गया और इस्तेहार चस्पा करने पर कड़ी आपति जताई गई। अदालत के आदेश से बाढ़ एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस इस शातिर अपराधी के घर ढोल बजाते पहुंची। जैसे ही पुलिस ने सोनू सिंह के घर इस्तेहार चिपकाया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कड़ा प्रतिकार किया और पुलिस के सामने ही फाड़ डाला। महिलाओं ने पुलिस की कारवाई को गैर कानूनी बताया।

मोकामा : अदालत से इस्तेहार प्राप्त कर आज पुलिस सोनू-मोनू के घर गई थी – ASP

इधर, पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अदालत से इस्तेहार प्राप्त कर आज पुलिस सोनू-मोनू के घर गई थी। इस शूटआउट मामले में सोनू सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था और पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने अदालत में आत्म समर्पण किया तब से दोनों जेल में बंद हैं। फरार मोनू सिंह के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है।दूसरी ओर पुलिस ने गौतम कुमार और सौरभ कुमार के घर पर भी इस्तेहार चिपकाया।

यह भी पढ़े : मेकरा गांव में बिहार सरकार की सराहनीय पहल ने शिक्षा का जगा दिया अलख

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...