हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रताप पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचें

Dhanbad:-गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा में अपराधियों ने जिले के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ पर डॉ विजय प्रताप सिन्हा जानलेवा हमला किया है.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली जबड़े को छुते हुए निकल गई. डॉ विजय प्रताप गोविंदपुर के पूजा मेडिकल से मरीजों को देखने के बाद अपने घर वापस स्टील गेट लौट रहे थें.

यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले जिले के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ कैलाश प्रसाद पर भी अपराधियों ने हमला किया था. इस घटना के बाद आईएमए ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी. जिसके बाद कुछ दिनों तक डॉक्टरों पर इस प्रकार के हमले देखने को नहीं मिले. लेकिन एक बार फिर से जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ पर डॉ विजय प्रताप सिन्हा पर हमला किया गया है.

फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. किसी प्रकार का कोई धमकी भरा फोन भी नहीं आया है. उन पर जानलेवा हमला क्यों किया गया यह समझ से परे है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...