अररिया पहुंचे मनोज झा, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

अररिया : अररिया में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रोफेसर मनोज झा ने कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने केंद्र सरकार से मणिपुर में लोकतंत्र की स्थापना करने की मांग करते हुए कहा कि वहां ऐसी स्थिति बनाई जाए ताकि समाज में विद्वेष की भावना ना हो। वहीं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने वक्फ बिल पर भी बीजेपी पर हमलावर हुए और कहा कि सरकार बिना चर्चा के हीं चाहती है कि बिल पास हो जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर जनता की शोर को सरकार नजरअंदाज कर रही है जो ठीक नहीं है।

यह भी पढ़े : लालू का बड़ा बयान, कहा- हमलोग के रहते बिहार में BJP नहीं बना सकती सरकार

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img