पटना : मनोज झा के समर्थन में उतरे तेजस्वी – बिहार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना
पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के
बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर है और बच्चों को पढ़ाते भी हैं। मनोज झा को सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुना
गया। बेस्ट पार्लियामेंट्री का अवार्ड मनोज झा को मिला है।
मनोज झा के समर्थन में उतरे तेजस्वी
मनोज झा के ठाकुर वाले बयान को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनके पुत्र राजद विधायक चेतन आनंद के बयान
को लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीधे तौर पर हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनके पुत्र
राजद विधायक का रवैया बेहद गलत था। उन्होंने साफतौर पर कहा कि आनंद मोहन और उनके पुत्र चेतन आनंद ने सीधे
तौर पर गलत बयानबाजी की है। जिसे किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके साथ-साथ उन्होंने
राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा की तारीफ करते हुए उनका बचाव किया है। तेजस्वी ने कहा कि मनोज
झा के बयान का मतलब किसी विशेष जाति पर हमला करना नहीं था। वहीं तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश
बिधूड़ी के गाली-गलौज पर चुप क्यों हैं ?
https://22scope.com/in-support-of-manoj-jha-lalu-said-that-he-is-a-learned-man/
आफताब आलम की रिपोर्ट

















