Train का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज रेल यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

बेगूसराय : बेगूसराय के बखरी सलौना स्टेशन पर रेल यात्रियों ने उसे वक्त जमकर हंगामा किया। जब ट्रेन का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज रेल यात्रियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सभी रेलयात्री सलौना स्टेशन पर महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े थे।

ट्रेन में भीड़ के कारण ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने गेट कर लिया बंद 

वहीं सलौना स्टेशन पर ट्रेन में भीड़ के कारण ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने गेट बंद कर लिया। जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रात में जमकर हंगामा मचाया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना 14603 अप जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की है। बताया जा रहा है कि जनसाधारण एक्सप्रेस रात 7:25 बजे सलौना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर आई। स्टेशन पर इस ट्रेन में चढ़ने के लिए 300 से भी अधिक पैसेंजर पहले से खड़े थे। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो अंदर भी यात्रियों की काफी भीड़ थी और उन लोगों ने गेट बंद कर लिया था।

अंदर बैठे यात्रियों से गेट खोल देने की बाहर के लोगों ने लगायी गुहार 

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जब गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद अंदर बैठे यात्रियों से गेट खोल देने की गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ईंट लेकर गेट का शीशा तोड़ दिया और टूटे शीशे से कुछ लोग अंदर गए। जबकि एक बोगी के गेट पर लोग बाहर लटक गए, ताकि हसनपुर में ट्रेन रुकने पर किसी तरह अंदर जा सकें। दो बोगी खुला भी तो उसमें अत्यधिक भीड़ रहने के कारण कुछ लोगों को महज लटकने का मौका मिला। इसी बीच दो मिनट स्टॉपेज के बाद ट्रेन जब खुल गई तो लोग काफी आक्रोशित हो गए और स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की।

यह भी देखें :

करीब 200 यात्रियों ने अपना टिकट कराया कैंसिल 

जानकारी के अनुसार, करीब 200 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया है। वहीं, टिकट वापसी के पैसे को लेकर स्टेशन पर भीड़ लगी रही। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि ट्रेन खुलने के बाद स्टेशन पर हंगामा करने बाद टिकट वापसी के लिए भी काउंटर पर भीड़ लगी हुई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 11 साधु गंभीर रूप से घायल

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...