कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 11 साधु गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां कार और ऑटो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल साधु संत को इलाज के लिए छौड़ाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। हालांकि इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के इजराहा मोड़ के समीप की है।

बताया जा रहा है कि सभी साधु संत रोसरा से ऑटो पर सवार होकर भंडारे के लिए नारायण पीपर गांव जा रहे थे। कभी तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जबरदस्त भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए छौड़ाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...