4 दिनों से पुलिस और परिवार को परेशान किया युवक

सासाराम : सासाराम जिले के अगरेर थाना के तेंदुआ का रहने वाला विशाल कुमार नामक युवक ने अपने ही अपहरण व हत्या की अफवाह फैलाकर परिजन और पुलिस को पिछले चार दिनों से परेशान कर दिया। अगरेर के तेंदुआ का रहने वाला विशाल कुमार न सिर्फ खुद के अपहरण की अफवाह फैलाई। बल्कि कफन खरीद कर खुद अपने शरीर पर लपेट लिया। मृतक की तरह तस्वीर खिंचवाकर अपने परिजनों को भेज दिया।

रोहतास पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर मामले की तहकीकात शुरू की थी

इतना ही नहीं उसने अपनी बहन के मोबाइल पर यह संदेश भेजवाया कि उसके भाई विशाल की गलती से हत्या हो गई है। शव जूनागढ़ के पहाड़ पर पड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर जब परिजन अगरेर थाना की पुलिस को सूचना दिया कि विशाल कुमार पैसे निकालने करवा दिया स्थित बैंक गया हुआ था और उसके बाद गायब हो गया। रोहतास पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर मामले की तहकीकात शुरू करवाई। जिसमें कथित अपहृत विशाल कुमार का लोकेशन झारखंड के टाटानगर होने की जानकारी मिली।

यह भी देखें :

पुलिस ने एक विशेष टीम को टाटानगर भेजा

आपको बता दें कि पुलिस ने एक विशेष टीम को टाटानगर भेजा। जब मामले में पुलिस का दबाव बढ़ने लगा तो विशाल को अंतत: रोहतास पुलिस ने औरंगाबाद के पास अंतिम लोकेशन पाया। मामले को उजागर होता देख विशाल अंततः घर वापस आ गया। इस संबंध में इलाके के एसडीपीओ-2 ने बताया कि विशाल की बहन की शादी होनी है। जिसके लिए परिजन उसे पैसे की व्यवस्था करने को कह रहे थे। बहन की शादी में पैसा नहीं देना पड़े। इसी को लेकर विशाल ने खुद के अपहरण तथा हत्या की अफवाह फैलाई। इस पूरे मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

यह भी पढ़े : ज्योति सिंह के बाद मृतक स्नेहा कुमारी के परिवार से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!