Jharkhand Politics : कुछ बोलने से पहले अपने अंदर झांक ले बीजेपी-राजेश ठाकुर का जवाब…

Jharkhand Politics

Ranchi : कांग्रेस आलाकमान के द्वारा के राजू को कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए जाने के बाद झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्म है। एक ओर जहां कांग्रेस इसे नॉर्मल प्रक्रिया बता रही है वहीं बीजेपी इसे आड़े हाथों ले रही है। बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस प्रभारी जीए मीर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटी को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत वहीं बेटी… 

भाजपा के तंज वाली सवालों पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लोग इतने ही समझते तो आज सत्ता में होते। वो क्या बोलेंगे विधानसभा में अपना नेता तक नहीं दे पाए है वो क्या बोलेंगे। जिससे कई चीजें प्रभावित हो रहा है। पहले बीजेपी अपने अंदर झांक लें।

Jharkhand Politics : मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर कांग्रेस आलाकमान की निगाहें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी मंत्रियों के काम की रिपोर्ट ली जाएगी। किसी भी हाल में काम नहीं करने वाले मंत्री बर्दास्त नहीं किए जा सकते हैं। कार्य की समीक्षा के बाद आगे की दशा और दिशा तय होगी। साथ ही पार्टी का विस्तार भी पंचायत लेवल पर इसके आधार पर ही तैयारी हो रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : इंटर की परीक्षा देने आए छात्रों का मोबाइल और बाइक गायब, कॉलेज प्रबंधन चुप… 

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि ये पहले से
ही परंपरा चली आ रही है। सभी मंत्रियों के काम पर आलाकमान निगाह रखते हैं और रखना भी चाहिए। कार्यकर्ता सभी का फीडबैक देते रहते है। जिनका परफोर्मेंस बढ़िया नहीं होता है उन्हें बदला भी जाता है।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...