बीजेपी ने राजेश ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

रांची. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले को लेकर बीजेपी ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर भाजपा नेता चुनाव आयोग पहुंचे। इनमें पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव एवं न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा शामिल थे।

राजेश ठाकुर के खिलाफ शिकायत

बता दें कि, इस फेक वीडियो मामले में झारखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया एक्स अकाउंट सस्पेंड किया गया था। वहीं इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया था। साथ ही 29 अप्रैल को इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को नोटिस भेजा था।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कल कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया था। मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार किया था। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया सेल का नेशनल कॉर्डिनेटर हैं।

वास्तु विहार एड 1 22Scope News

अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक...

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चार्ट...

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...