ट्रांसफार्मर से तांबा व क्वायल चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज : साहिबगंज के कोटलपोखर थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबा व क्वायल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना 17 दिसंबर की है. कोटलपोखर थाना की पुलिस के द्वारा गस्ती के दौरान एक चार चक्का मैजिक वाहन से चोरी किया हुआ ट्रांसफार्मर क्वायल बरामद किया.

मामले में शनिवार को बरहरबा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने पत्रकारों को बताया कि 14 चक्का वाहन को जांच करने के उद्देश्य से कोटलपोखर थाना की पुलिस के गश्ती दल ने 17 दिसंबर की रात्रि रोकने का इशारा किया, परंतु चालक गस्ती पार्टी को चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हो गया. उसके बाद गाड़ी का पीछा किया गया, तब जाकर श्री कुंड के समीप गाड़ी को धरदबोचा. हांलाकी अंधेरे का फायदा उठाकर चार लोग गाड़ी से फरार हो गए. वहीं चालक अशफाक आलम को पुलिस ने दबोच लिया.

उन्होंने कहा कि जांच करने के दरमियान पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर एवं क्वाइल की बरामदगी की. सामानों की कागजात मांगे जाने पर नहीं दिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि विजयपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर से सभी पांचों लोग क्वायल को चोरी कर उक्त वाहन में लोड कर घर जा रहा था. वहीं पुलिस गिरफ्तार अशफाक आलम से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: अमन राय

डोरंडा थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं के बाद पुलिस हुई रेस

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...