मणिपुर फायरिंग में शहीद CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, मातम का माहौल

पूर्वी चंपारण: बीते 13 फरवरी को मणिपुर में CRPF कैंप में फायरिंग की घटना में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने के बाद उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जवान के शहीद होने की खबर के साथ ही उनके गांव में मातम का माहौल हो गया था वहीं पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद लोगों की आँखे भर आई।

CRPF जवान के अंतिम दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़

शहीद जवान रवि रंजन पूर्वी चंपारण के पूर्वी सिसवा प्रखंड के पहाड़पुर गांव के निवासी थे जो बीते 13 फरवरी को मणिपुर में CRPF कैंप में हुए फायरिंग में शहीद हो गए थे। जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने के बाद उनके घर पर गांव समेत आसपास के गांव के लोगों के साथ ही कई नेता और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ़ गप्पू राय ने CRPF के शहीद जवान के पिता से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार ही नहीं बल्कि बिहार और देश के लिए क्षति है।

साजिश के तहत हुई Delhi में भगदड़! आस्था पर हमला करने वाला भी है दोषी…

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी फोन पर शहीद के परिजनों से बात की और हर मोड़ पर साथ रहने का वादा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि शहीद जवान रवि रंजन बचपन से ही बहादुर थे और वे हमेशा ही देश सेवा करने का सपना देखते थे। उनकी शहादत हमलोगों के लिए गर्व की बात है लेकिन असामयिक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    शराबबंदी लागू कर CM ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है, मंत्री रत्नेश सदा ने…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img