पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) मैट्रिक की परीक्षा आज यानी 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। यह परीक्षा 25 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों की संख्या 15 लाख 85 हजार है। छात्राओं की संख्या आठ लाख 18 हजार है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगा। सभी जिलों में चार-चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
BSEB : राज्य भर में 1600 से अधिक बनाए गए हैं एग्जाम सेंटर
परीक्षा के लिए राज्य भर में 1600 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें से 73 केंद्र तो सिर्फ राजधानी पटना में ही हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बलों की भी तैनाती की जाएगी।
सेंटर पर क्या ले जा सकते हैं?
बीएसईबी ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा। इसके अलावा बीएसईबी ने परीक्षार्थियों को सूई वाली घड़ी पहनकर आने की छूट दी है।
यह भी देखें :
सेंटर पर कब पहुंचें?
बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंच जाएं। साथ ही ये भी कहा है कि एग्जाम सेंटर के गेट आधा घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद गेट नहीं खोले जाएंगे। सुबह में परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी, ऐसे में सेंटर पर नौ बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी। जबकि दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, ऐसे में गेट 1.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े : मैट्रिक की एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित छात्रों ने जमकर काटा बवाल
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







