Truck Owners ने दी सरकार को चेतावनी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी लगाए आरोप

Truck Owners ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

गया: जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन (Truck Owners) की एक आपात बैठक गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग स्थित कंडी गांव के समीप की गई। इस बैठक में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन से जुड़े प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के कई सदस्य उपस्थित हुए। जहां उन्होंने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर बिंदुवार विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान एक प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन (Truck Owners) के अध्यक्ष मंजीत कुमार ने कहा कि जब से विजय सिन्हा खनन विभाग के मंत्री बने हैं, तब से हमलोगों का दोहन किया जा रहा है। जब हमलोग अंडरलोडेड ट्रक लेकर चलते हैं और किसी तरह की दुर्घटना हो जाती है, तो ओवरलोडेड के नाम पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, जो असहनीय है। लगातार खनन विभाग द्वारा हमलोगों के ऊपर लाखों रुपए का जुर्माना किया जा रहा है, जिसे देने में हमलोग असमर्थ हैं। खनन नीति 2024 के लागू होने के बाद क्षमता अनुसार खनन चालान लेकर परिचालन करने वाले वाहनों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नई खनन नीति के कारण क्षमता अनुसार खनन चालान लेकर परिचालन करने वाले वाहनों को परेशानियां आ रही है। उन त्रुटियों को समाप्त करने को लेकर हमारा Truck Owners एसोसिएशन खनन मंत्री से मिला था लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं निकला जबकि मंत्री के द्वारा उन त्रुटियों को समाप्त करने का आश्वासन भी दिया गया था, बावजूद इसके स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारी 18 सूत्री मांगे हैं, जिसे लेकर हमलोग 2 एवं 3 मार्च को पूरे राज्य में सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसके बावजूद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है, तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और इसकी सवारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    साजिश के तहत हुई Delhi में भगदड़! आस्था पर हमला करने वाला भी है दोषी…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...