Advertisment

विजय सिन्हा ने उद्योग विभाग सभागार में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, निदेशक व सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पटना : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज यानी 23 दिसंबर को विकास भवन के उद्योग विभाग सभागार में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, निदेशक, सभी वरीय पदाधिकारियों और बिहार के सभी जिला खनन पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि हमारा उद्देश्य विभाग की पारदर्शी कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों को व्यापार और रोजगार के अवसर सृजित करना है। छोटे खनन कारोबारियों और श्रमिकों के हितों की रक्षा हमारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।

जिन जिलों में खनन निरीक्षकों की कमी है, वहां शीघ्र पदस्थापन के निर्देश दिए गए – मंत्री विजय कुमार सिन्हा

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी जिला खनन पदाधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई हेतु अपेक्षित पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु गृह विभाग को सूचित किया गया है। जिन जिलों में खनन निरीक्षकों की कमी है, वहां शीघ्र पदस्थापन के निर्देश दिए गए। साथ ही लघु खनिज उद्योगों को बढ़ावा देने, बालू घाटों एवं ईंट-भट्ठों में कार्यरत कर्मियों के पहचान पत्र बनाने का निर्देश दिया ताकि खनन विभाग में नियोजित मनावबल एवं संभावित रोजगार के अवसरों का सटीक आकलन हो सके।

Vijay Sinha 2 1 22Scope News

खनन व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और रोजगार बनाना हमारा संकल्प है – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसके साथ ही कहा कि लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई, अनसेटल्ड घाटों के पुनर्गठन और सरेंडर किए गए घाटों की सुरक्षित जमानत राशि से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस करने को कहा है। खनन व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और रोजगार बनाना हमारा संकल्प है।

Vijay Sinha 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार सरकार का खिलाड़ियों को सौगात, पहली जनवरी से खुलेगा सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल…

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...