गया पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, विष्णुपद व मां मंगलागौरी का किया दर्शन, आशुतोष कुमार के परिजनों से की मुलाकात

गया पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, विष्णुपद व मां मंगलागौरी का किया दर्शन, आशुतोष कुमार के परिजनों से की मुलाकात

गया जी : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा शुक्रवार को गया पहुंचे । गया आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे शक्ति पीठ मां मंगलागौरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पीड़ित के परिजनों से मिले उपमुख्यमंत्री

दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा गया के आशा सिंह मोहल्ले पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में देवघर में हुई हत्या के शिकार आशुतोष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि आशुतोष कुमार की 10 दिन पूर्व देवघर में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

अपराधियों की होगी गिरफ्तारी, जांच में तेजी का दिया निर्देश

डिप्टी सीएम ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। राज्य सरकार अपराध के खिलाफ सख्त है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस मामले में तेजी से जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर, आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि

विजय सिन्हा ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए सरकार हर स्तर पर कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

परिजनों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...