Gumla: 5 अपराधियों ने दो बेटियों के सामने गला रेतकर पिता की कर दी हत्या

Gumla: जिला के रायडीह थाना अंतर्गत पोगरा निवासी 36 वर्षीय प्रसाद साहू की अज्ञात अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार दिन के करीब 9:30 बजे प्रसाद साहू अपनी दो बेटियों के साथ पोगरा से ऊंचडीह जा रहा था। इसी दौरान डिग्रीटांड़ के समीप दो मोटरसाइकिल से पहुंचे 5 अपराधियों ने रास्ता रोका और तेज हथियार से काटकर हत्या कर दी।

Gumla: बेटियों के सामने पिता की हत्या

पूरे वारदात के समय दोनों बेटियां भी साथ में थी। बेटियों के समक्ष ही अपराधियों ने प्रसाद साहू की बेरहमी से हत्या की और मौके से फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है, लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमित राज की रिपोर्ट

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...