Giridih : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले कुल्हाड़ी लाठी डंडे, खून से सनी जमीन और…

Giridih : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के पछियारीडीह में जमीन पर दो पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से जमकर मारपीट की घटना हुई। घटना में दोनों पक्षों से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए इलाज के लिए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- MahaKumbh के संगम तट में बाबूलाल मरांडी ने लगाई डुबकी, की मंगल कामना… 

रूीब6 22Scope News

मिली जानकार के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच ईंट रखने और फेंकने को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से किया गया। घायलों में केदार यादव, संजू देवी, फुलवा देवी, कविता देवी, कुंती देवी आदि शामिल हैं। जिसमें पति-पत्नी फुलवा देवी और द्वारिका यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया गया है।

Giridih : विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से कर दिया वार-पहला पक्ष

प्रथम पक्ष के द्वारिका यादव ने बताया कि उनके जमीन पर पड़ोसी केदार यादव जबरदस्ती ईंट, बालू आदि गिरा रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करते हुए मेरे सर पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा आदि से जोरदार वार कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची मेरी पत्नी और बहू के साथ भी कुल्हाड़ी और फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया।

Giridih : घटना के बाद इलाजरत घायल
Giridih : घटना के बाद इलाजरत घायल

बालू फेकने पर मना किया तो किया हमला-दूसरा पक्ष

वहीं द्वितीय पक्ष के केदार यादव ने कहा कि वह अपने जमीन पर ईंट, बालू आदि गिराकर रखा था। जिसे द्वारिका यादव व अन्य लोग उठाकर फेंक रहे थे। जब मना करने पहुंचे तो टांगी और फरसा चलाने लगा। जिससे मेरी भाभी, भतीजा आदि घायल हो गए। जमीन को लेकर पूर्व में फैसला भी हो चुका था। जिसमें दोनों को अपने-अपने जमीन पर रहने के लिए कहा गया था।

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img