मैट्रिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की अफवाह को जैक ने किया खारिज

रांची: जैक ने मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। जैक के सचिव जयंत कुमार मिश्र ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जैक द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही लीक हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से असत्य है और इसे असामाजिक तत्वों द्वारा गलत इरादे से फैलाया जा रहा है। ऐसे झूठे दावों के कारण छात्र और अभिभावक आर्थिक ठगी का शिकार हो सकते हैं।

सचिव ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे इस तरह की भ्रामक सूचनाओं को नजरअंदाज करें और पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें। उन्होंने कहा कि जैक परीक्षा संचालन में पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित करने में सहयोग करें। यदि किसी को भ्रामक खबर फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय जिला प्रशासन, उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक या जिला शिक्षा पदाधिकारी को दें।

जैक ने स्पष्ट किया कि किसी भी अफवाह से गुमराह न हों और परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें।

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...