सीएम के साथ कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक, विधायकों की समस्याओं पर चर्चा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके आवासीय कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक हुई. इसमें राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. एक घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बैठक में विधायक दल की मीटिंग को लेकर उत्पन्न संशय को बातचीत से दूर किया गया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की मौजूद थे. आयोजित बैठक में राज्य हित से संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान विकास की गति को और तेज करने, जन समस्याओं के त्वरित समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का राज्यवासियों को लाभ पहुंचाने से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. इस अवसर पर जेएमएम नेता विनोद पांडेय भी उपस्थित थे. मालूम हो कि शुक्रवार को शीतकालीन सत्र को लेकर यूपीए विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायक नहीं शामिल हुए थे. इससे सत्तारुढ़ दलों में संशय की स्थिति बनी हुई थी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण, पंचायत सचिवों की नियुक्ति, 20 सूत्री कमेटियों के गठन, जेएसएससी परीक्षा में भोजपुरी, अंगिका, मगही को दर्जा देने के मसले पर बात की गई. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन मुद्दों पर कहा कि सरकार इस पर गंभीर है और जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया. बैठक के दोरान महागठबंधन दलों में बेहतर समन्वय के साथ विकास की योजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया.

रिपोर्ट : मदन सिंह

भाषा विवाद : जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम बोले- पहले माटी फिर पार्टी, राजभवन पहुंचे आंदोलनकारियों के समर्थन में

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...