Jamtara: मंत्री इरफान अंसारी शिव मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

Jamtara: मिहिजाम के कांगोई में आयोजित भव्य शिव मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री इरफान ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोग वितरित किए। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से जन संवाद कर हाल-चाल जाना। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Jamtara: ‘सभी धर्मों एवं संप्रदायों का सम्मान करते हैं’

इस दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “शिव करुणा के स्रोत हैं, शिव से करिए प्रीत। शिव ही परम पुनीत हैं, शिव सांचे मनमीत।” उन्होंने कहा कि आस्था और एकता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यही हमारी संस्कृति की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा, “यही हमारे जामताड़ा की खूबसूरती है कि हम सभी धर्मों एवं संप्रदायों का सम्मान करते हैं और सौहार्द्र एवं भाईचारे की भावना से मिल-जुलकर रहते हैं। जनता ने मुझे तीसरी बार विधायक बनाकर यह सिद्ध किया है कि वे मेरी नीतियों और कार्यों में विश्वास रखते हैं। मैं हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहता हूं और आगे भी इसी तरह उनकी सेवा करता रहूंगा।”

Jamtara: सीएम योगी पर मंत्री इरफान का हमला

मंत्री इरफान ने समाज में एकता एवं सौहार्द्र का संदेश देते हुए कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर मानवता को अपनाना ही सच्ची सेवा है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों के अनर्गल बयानबाजी से जामताड़ा की जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कई मंदिरों के निर्माण कार्य में सहयोग दिया है और इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि “योगी को जात-पात से ऊपर उठकर एकता का संदेश देना चाहिए, समाज को विभाजित करने की राजनीति उचित नहीं है।”

Jamtara: ‘जहरीली राजनीति का विरोध करेंगे’

मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ वह उर्दू भाषा को गाली देने का काम कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ हम संस्कृत भाषा का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी को अपनी संकीर्ण और छोटी सोच से बाहर आना चाहिए और समाज में नफरत फैलाने की राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि इरफान अंसारी चुप नहीं बैठेगा और ना ही सिर्फ तमाशा देखेगा, बल्कि हर संभव तरीके से इस जहरीली राजनीति का विरोध करेगा।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...