Advertisement
Advertisement

JAC मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच SIT या CID कर सकती है

रांची. JAC मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी या सीआईडी कर सकती है। इसको लेकर विभाग तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि, कथित मैट्रिक पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद जैक ने 10th के साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

JAC मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच SIT या CID कर सकती है

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड में जैक मैट्रिक बोर्ड के प्रश्नपत्र लीक होने और फर्जी प्रश्नपत्रों के वायरल होने की एसआईटी या सीआईडी जांच हो सकती है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग मामले की एसआईटी या सीआईडी जांच की अनुशंसा गृह विभाग को करने की तैयार कर चुका है। यह अनुशंसा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की रिपोर्ट के आधार की जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अंतिम रूप से निर्णय लेंगे कि पूरे प्रकरण की एसआईटी से या फिर सीआईडी जांच कराई जाए।

बता दें कि, JAC ने 10th के साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसको लेकर जैक ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन विषयों की फिर कब परीक्षा होगी, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

JAC ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है, “वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 से संबंधित सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक, संबंधित प्राचार्यों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया में वायरल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में 18 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में संपन्न हिंदी (Course A &Course B) और 20 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में संपन्न साइंस विषय की परीक्षा रद्द की जाती है। उक्त विषयों की पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।”

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...