Big Breaking: JAC 10th के साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा रद्द

रांची. JAC ने 10th के साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसको लेकर जैक ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन विषयों की फिर कब परीक्षा होगी, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

JAC 10th के दो विषयों की परीक्षा रद्द

JAC ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है, “वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 से संबंधित सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक, संबंधित प्राचार्यों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया में वायरल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में 18 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में संपन्न हिंदी (Course A &Course B) और 20 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में संपन्न साइंस विषय की परीक्षा रद्द की जाती है। उक्त विषयों की पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।”

पेपर लीक पर प्रदेश सरकार पर भाजपा नेता का निशाना

वहीं JAC के 10th बोर्ड के पेपर लीक होने पर भाजपा के पूर्व विधायक अमर बाऊरी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि यह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जेएमएम-कांग्रेस-राजद सरकार में पहले जेएसएससी-जेपीएससी के पेपर लीक हो रहे थे और अब मैट्रिक परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। राज्य सरकार से आग्रह है कि थोड़ा संवेदनशील बनिए और दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए।

जैक परीक्षा 22Scope News

अपडेट जारी है…

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...