Darbhanga में कीचड़ भरे तालाब में उतरे शिवराज सिंह चौहान, किसानों के साथ समझी मखाना उत्पादन की प्रक्रिया

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भागलपुर आ रहे हैं। भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे साथ ही वे वहां से किसान सम्मान निधि की राशि भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दोनों उप मुख्यमंत्री एवं कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच गए हैं। बिहार में वे रविवार को दरभंगा (Darbhanga) पहुंचे और मखाना उत्पादक किसानों के साथ चर्चा की।

Darbhanga में कीचड़ भरे तालाब में किसानों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री

दरभंगा में उन्होंने किसानों के साथ मखाना की खेती की प्रक्रिया समझी और किसानों की कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मखाना किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए सुझाव भी मांगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा में किसानों के साथ मखाना के खेत पहुंचे और कीचड़ और पानी से भरे खेत में जाकर उन्होंने मखाना के पौधे भी खेत में लगाये और किसानों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने किसानों से मखाना खेती से संबंधित पूरी जानकारी ली।

2 34 22Scope News

किसानों ने बताया प्रक्रिया

इस दौरान Darbhanga में किसानों ने बताया कि उन्हें दिन भर तालाब में रह कर खेती करनी होती है। इसके साथ ही मखाना की खेती शुरू करने के एक महीने बाद उसमें फूल आता है और फिर उसमें फल लगता है। किसानों ने बताया कि मखाना के पौधे नर्सरी में तैयार करते हैं और फिर उसे पानी भरे तालाबों में लगाते हैं। किसानों ने बताया कि प्रति हेक्टेयर ढाई से तीन टन मखाना का उत्पादन होता है।

Patna DM ने किया कई हॉस्टल का निरीक्षण, कहा ‘सीएम की घोषणाओं को…’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी समेत कई अन्य नेता भी कीचड़ भरे तालाब में उतरे और मखाना के पौधे लगाये। बता दें कि अभी हाल ही में केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना उत्पादन को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। बिहार के Darbhanga समेत मिथिलांचल के 10 जिलों में देश भर में सबसे अधिक मखाना उत्पादक राज्य है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna DM ने किया कई हॉस्टल का निरीक्षण, कहा ‘सीएम की घोषणाओं को…’

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...