Patna DM ने किया कई हॉस्टल का निरीक्षण, कहा 'सीएम की घोषणाओं को...'
Google पर 22Scope चुनेंपटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की। पटना में भी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग के सचिव समेत पटना के जिलाधिकारी (Patna DM) और अन्य अधिकारियों ने रविवार को पटना आर्ट कॉलेज के हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना के जिलाधिकारी (Patna DM) डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मगध महिला कॉलेज में बने तीन होस्टलों का भी निरीक्षण कर वहां रह रहे छात्र छात्राओं के पठन पाठन सहित मुलभुत सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया है।
पूरी हो गई ड्राईवर की ड्यूटी तो बांध दिया Train, बिहार के इस स्टेशन की है घटना
अन्य हॉस्टल का भी निरीक्षण किया जा रहा है और वहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। हमने पटना विश्वविद्यालय के 31 हॉस्टल को चिह्नित किया है और एक टीम गठित कर उनका सर्वे किया जा रहा है। Patna DM ने कहा कि सभी हॉस्टल में जो भी कमियां पाई जाएगी उस कमियों को दूर करने के लिए विभाग को भेजा जायेगा। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम किया जाने लगा है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बिहार में आज काफी विकास कर रही है डबल इंजन की सरकार…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


















