मुजफ्फरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उसके बाद मांझी का पुतला दहन किया. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के सुप्रीमो जिताना मांझी के द्वारा सवर्णों और ब्राह्मणों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में आज विराट ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि जिस प्रकार से अमर्यादित टिप्पणी ब्राह्मणों के ऊपर की गई है, इसको लेकर अब जीतम राम मांझी को देश के चारों पीठ के शंकराचार्य से माफी मांगनी होगी. उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में कोई भी राजनीतिक दल अगर आगे आता है तो उसका भी विरोध किया जाएगा.
मुजफ्फरपुर शहर में विराट ब्राह्मण महासभा सहित ब्राह्मणों के कई संगठनों ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि अभी यह प्रदर्शन सामान्य है, लेकिन आगे चलकर और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. आज मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन करने वालों ने जहां एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन कर विरोध जताया है वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री के सद्बुद्धि की कामना के लिए हवन यज्ञ भी की गई. और यह बताया गया कि जल्द ईश्वर इन्हे सद्बुद्धि प्रदान करे.
गौरतलब है कि बीते दिन पटना में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सवर्ण समाजों के ऊपर में टिप्पणी करते हुए कल ब्राह्मणों के ऊपर एक और अमर्यादित टिप्पणी किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इनके इस बयान के बाद से देशभर में अब जीतन राम मांझी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है.
रिपोर्ट: विशाल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का फूंका पुतला, कहा- दलित सीएम को बीजेपी कर रही बदनाम







