Advertisment

झारखंड विधानसभा बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रांची के सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए।

बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य विधायक उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने सभी विधायकों को निर्देश दिया कि बजट सत्र के दौरान सदन में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और धन विधेयक पर कभी भी मतदान हो सकता है, इसलिए सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक के बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में भी तेलंगाना की तर्ज पर जातिगत जनगणना चाहती है ताकि समाज के हर वर्ग का सामाजिक-आर्थिक आंकड़ा उपलब्ध हो और सरकार उसके आधार पर नीतियां बना सके।

झारखंड विधानसभा के इस बजट सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...