महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों के नहाने की तस्वीर बेचने वालों के तार झारखंड-हरियाणा से जुड़ने का शक, जांच जारी

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज : महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों के नहाने की तस्वीर बेचने वालों के तार झारखंड-हरियाणा से जुड़ने का शक, जांच जारी। महाकुंभ में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में पावन डुबकी लगातीं महिला श्रद्धालुओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया के मार्फत बेचने के मामले में यूपी पुलिस गंभीर है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर गंभीर संज्ञान लिया है तो DGP प्रशांत कुमार ऐसे आपराधिक तत्वों के तह तक पहुंचने के लिए अपनी खुफिया जांच टीमों के सक्रिय कर दिया है। इस काम में साइबर क्राइम एक्सपर्ट टीम के तेजतर्रार अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

आरंभिक तौर पर मिले संकेत के आधार पर महाकुंभ की आड़ में ऐसा घिनौना अपराध करने वाले आपराधिक तत्वों के तार झारखंड और हरियाणा से जुड़े होने का शक है। उस लिहाज से गंभीरता से काम जारी है।

खंगाले जा रहे जामताड़ा और नूंह वाले बैकग्राउंड

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ में स्नान को पहुंच रही युवतियों, किशोरियों एवं महिलाओं के भींगे वस्त्र वाली तस्वीरें, संगम स्नान के बाद तट पर उनके वस्त्र बदलने की तस्वीरें एवं अन्य ऐसे ही आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों में साझा किए जा रहे थे। साथ ही उनमें महिलाओं की निजता से संबंधी अत्यंत आपत्तिजनक तस्वीरों को बेचने का सिलसिला भी चलता पाया गया है।

उसी के बाद तुरंत ताबड़तोड़ एक्शन शुरू किया गया है। यूपी पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक, अतीत में झारखंड के जामताड़ा और हरियाणा के  नूंह में साइबर अपराधियों की बड़ी तादाद तमाम तरह के साइबर अपराध के जरिए धनोपार्जन में पकड़े जा चुके हैं। उन्हीं साइबर अपराधियों के मौजूदा कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।

साथ ही महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों की तस्वीर बेचने वाले सोशल मीडिया एकाउंटधारकों की बैकग्राउंड को खंगाला जा रहा है कि कहीं उनके तार झारखंड के जामताड़ा या हरियाणा से नूंह से जुड़़े हुए तो नहीं हैं।

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में शामिल 101 अकाउंट्स पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई की है। बुधवार को भी एक सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट का खंडन किया गया।

इस मामले में 26 सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कोतवाली कुंभ मेला में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत से अब तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अफवाह वाली पोस्ट करने वाले 101 अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

महाकुंभ में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी।
महाकुंभ में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी।

इंस्टाग्राम – टेलीग्राम के एकाउंटधारकों पर हुआ ताजा एक्शन…

ताजा प्रकरण में महाकुंभ में संगम में पावन डुबकी लगाने और स्नान करने पहुंच रही महिला श्रद्धालुओं के वस्त्र बदलने के दौरान की अमर्यादित तस्वीरें खींच कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर कर बेचने का मामला यूपी पुलिस ने पकड़ा है।

ऐसे दो सोशल मीडिया एकाउंटधारकों के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उनके खिलाफ एक्शन शुरू किया गया है। इनमें टेलीग्राम चैनल के बारे में तो बाकायदा महिला स्नानार्थियों की तस्वीरें बेचने की प्रक्रिया को पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के साथ पकड़ा है।

यूपी पुलिस के मुताबिक, टेलीग्राम के cctv CHANNEL 11 पर यह संगीन अपराध किया जा रहा है और उसी कारण उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया गया है। यूपी पुलिस ने इस मामले में मेटा कंपनी से भी संपर्क कर सभी जरूरी ब्योरे तलब किए हैं।

यूपी सरकार और महाकुंभ मेला प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि महाकुंभ के पुण्यार्थियों को लेकर ऐसा कोई भी अमर्यादित आचरण अपराध की श्रेणी में आता है और अपराधियों के प्रति यूपी पुलिस अपने जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से पालन करने को प्रतिबद्ध है। ऐसे किसी भी आपराधिक कृत्य एवं अनैतिक आचरण में लिप्त रहने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने को लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु।
महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने को लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु।

महिला श्रद्धालुओं की निजता के उल्लंघन का पुलिस ने दर्ज किया केस

इन दोनों ही मामलों की जानकारी साझा करते हुए यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार के हवाले से लिए गए एक्शन की जानकारी साझा की गई है। बताया गया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह संज्ञान में आया कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से महाकुम्भ में स्नान करने आई महिलाओं की नहाते एवं कपड़े बदलते समय की वीडियो सोशल पर अपलोड की जा रही है।

यह कृत्य सीधे तौर पर महिलाओं की निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः ऐसे 2 प्रकरणों का संज्ञान लेकर कोतवाली कुम्भ मेला में अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक कानूनी एक्शन लिया जा रहा है।

दिनांक 19-02-2025 को टेलीग्राम चैनल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । टेलीग्राम चैनल cctv CHANNEL 11 के द्वारा महाकुम्भ में आयी महिलाओं के स्नान करते समय के वीडियो को विभिन्न धनराशि में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा था। तुरंत इसका संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत कर जरूरी कानूनी एक्शन वाली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यूपी पुलिस ने बताया कि दिनांक 17-02-2025 को इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। इस इंस्टाग्राम अकाउंट से कुम्भ मेला में आयी महिला स्नानार्थियों के स्नान करते एवं कपड़े बदलते समय की अशोभनीय वीडियो को पोस्ट किया जा रहा था ।

अतएव इस इंस्टाग्राम अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही इसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित किये जाने हेतु मेटा कंपनी से जानकारी की जा रही है। जानकारी प्राप्त होते ही सम्बन्धित आरोपी की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...