Advertisment

झारखंड मैट्रिक पेपर लीक: डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, जांच में तेजी के निर्देश

रांची: झारखंड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर जांच की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में सीआईडी, डीआईजी और संबंधित जिलों के एसपी शामिल हुए

पेपर लीक की जांच के लिए निर्देश

  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र पहुंचाने की प्रक्रिया की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर कहां से लीक हुआ
  • बरामद डिजिटल डिवाइस की जांच कर मुख्य अभियुक्त और साजिशकर्ताओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • डिजिटल उपकरणों के विश्लेषण और साइबर फॉरेंसिक जांच पर विशेष जोर दिया गया है।

जांच में शामिल अधिकारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग के डीआईजी संजीव कुमार, पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश, कोडरमा और गढ़वा के एसपी शामिल हुए।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से जांच में जुटा हुआ है

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...