महिला फरियादी के अंचल कार्यालय पहुंचने पर CO और प्रमुख पति भिड़े

सासाराम : खबर सासाराम से है कल यानी सोमवार की देर शाम सासाराम अंचल कार्यालय में सासाराम सदर के अंचलाधिकारी सुधीर ओंकार तथा सदर प्रखंड प्रमुख के पति सनी देओल चंद्रवंशी आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप लगाए। जिस कारण देर रात तक अंचल कार्यालय में हंगामा की स्थिति रही। यहां तक की बात नगर थाना तक पहुंच गई।

प्रखंड प्रमुख रूपा देवी के पति पर शराब पीकर हंगामा करने का लगाया आरोप – अंचलाधिकारी

अंचलाधिकारी सुधीर ओंकार ने सासाराम सदर की प्रखंड प्रमुख रूपा देवी के पति पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद देर रात प्रखंड प्रमुख रूप देवी अपने पति के साथ थाना पहुंच गई तथा अंचलाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। प्रमुख के पति सनी देओल चंद्रवंशी का कहना है कि दिनभर अंचलाधिकारी कार्यालय से गायब रहते हैं तथा शाम होते ही देर रात तक कार्यालय खोलकर काम करते हैं। यहां तक की महिला फरियादियों को भी रात में ही बुलाया जाता है। फजलगंज की रहने वाली आरती देवी नामक एक महिला के जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर विवाद बढ़ा। महिला रात में अपने काम के लिए अंचलाधिकारी से मिलने पहुंची हुई थी।

यह भी देखें :

CO साहब से भेंट नहीं हुई होती है – महिला

महिला का कहना है कि दिन में सीओ साहब से भेंट नहीं हुई होती है। वह रात में फरियादियों को कार्यालय बुलाते हैं। जिस पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रखंड प्रमुख के पति तथा भाजपा के जिला महामंत्री सनी देओल चंद्रवंशी अंचलाधिकारी से रात में महिला को बुलाए जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए पूछताछ करने लगे। जिस पर अंचलाधिकारी भी प्रमुख पति से भिड़ गए। बाद में अंचल गार्ड के हस्तक्षेप के बाद अंचल कार्यालय में मामला शांत हुआ। अंचलाधिकारी सुधीर ओंकार का कहना है कि वह जब देर रात तक पेंडिंग वर्क निपटाते हैं तो प्रमुख का पति शराब पीकर आकर हंगामा करता है। वह बार-बार अंचल के कार्य में बाधा डालता है। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़े : 55 दिनों से गायब पांच साल की मासूम बच्ची ‘उमरा’ का शव गड्ढे से बरामद…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!