नाराज प्रखंड प्रमुख ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में लगाया ताला

समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड से आ रही है। जहां अंचल कार्यालय में अपनी पुत्री और भांजी की ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बनने से नाराज प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। घटना के समय सीओ वीणा भारती सहित सभी अंचल के कर्मी अपने-अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। बताया गया कि प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने अपनी पुत्री एवं भांजी का ओबीसी के लिए बीते तीन मार्च को ऑनलाइन किए थे। लेकिन आवेदन में त्रुटि होने के कारण और आवेदन फिर से करने को कहा गया था। चार मार्च को ओबीसी के फिर से ऑनलाइन आवेदन किया गया। ओबीसी प्रखंड प्रमुख अविलंब बनाना चाह रहे थे। जिससे नीट एग्जाम की फॉर्म समय पर भरा जा सके नीट एग्जाम की फॉर्म भरने में इसकी जरूरत पड़ती है।

गोविंद कुमार ने कहा- नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर लगाया ताला

आपको बता दें कि इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। तालाबंदी की घटना से अंचल कार्यालय की कर्मी में अफरा-तफरी मची रही। करीब 15 मिनट तक अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा रहा। फिर प्रखंड प्रमुख द्वारा ही इसे खोल भी दिया गया। प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने बताया कि पुत्री व भांजे की ओबीसी बनाने को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बन सका।

यह भी पढ़े : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख का सामान की चोरी…

यह भी देखें :

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...