आखिर कौन है भाजपा का वह तालिबानी! जिसे जीतन राम की जीभ पंसद है

Madhubaniब्राह्मण जाति के विरुद्द आपत्तिजनक बयान देने से आक्रोशित भाजपा नेता गजेन्द्र झा ने जीतन राम मांझी का जीभ काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपये की घोषणा कर कानून का राज की धज्ज्यियां उड़ा दी है. नियम-कानून से परे जाकर अपने विरोधियों को सजा देने की यह प्रवृति तालिबानी राज की याद दिलाती है.

गजेन्द्र झा ने कहा है कि जीभ काट कर लाने वाले को न सिर्फ 11 लाख रुपया दिया जाएगा, बल्कि जिंदगी भर उसका भरण-पोषण भी किया जाएगा.

इस बयान से सभ्य समाज सकते में है. जबकि अब तक किसी भाजपा नेता की ओर से भाजपा नेता गजेन्द्र झा के इस बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.  आखिरकार किसके इशारे पर गजेन्द्र झा इस प्रकार के बयान देकर बिहार को तालीबानी समाज की याद दिला रहे हैं. और वह भी तब जब जीतन राम मांझी ने अपने बयान को लेकर खेद प्रकट कर दिया है.

यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुसहर जाति के एक कार्यक्रम में ब्राह्मण जाति के विरुद्द अपशब्दों का प्रयोग किया था. बाद में जीतन राम मांझी ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका आशय किसी जाति के विरुद्द टिप्पणी करना नहीं था,  जो भी कहा था वह तो उन ब्राह्मणों के लिए था जो दलितों के हाथ का छुआ पानी तो नहीं पीते हैं, लेकिन नकदी जरुर लेते है. शादी-विवाह पर मंत्र के स्थान पर हनुमान चालिसा का पाठ करते हैं.

Next

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...