दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस और टैंकर में टक्कर, 4 बारातियों की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बारात लेकर जा रही मिनी बस और तेज रफ्तार दूध टैंकर की जोरदार टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस भीषण हादसे में मिनी बस पलटी।

हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास हुआ

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान उमेश दास का पुत्र आदित्य कुमार चमथा गांव के रहने वाले सौरभ कुमार और गौरव कुमार एवं अमन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भगवानपुर प्रखंड के काजी रसलपुर विकास गांव से बारात समस्तीपुर के देसुआ गांव जा रही थी। इसी दौरान बछवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस सड़क पर ही पलट गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई – परिजन

परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में मिनी बस सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि मिनी बस पर 30 लोग सवार थे। तभी रानी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस में जबरदस्त टक्कर मार दिया हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन सादिक लोग गंभीर रूप से घायल है।

यह भी देखें :

हादसा में जान गंवाने वाले सभी आपस में हैं रिश्तेदार 

उन्होंने बताया है कि हादसा में जान गंवाने वाले सभी आपस में रिश्तेदार हैं। वहीं शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पकड़ा गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दूध टैंकर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : बेगूसराय : तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...