तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास की है। मृतक मजदूर की पहचान लखीसराय जिले के रहने वाले राजेश पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि राजेश पासवान मजदूरी का काम करता था।

4-5 मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर जल नल योजना के तहत ढलाई का काम कर रहे थे

उन्होंने बताया है कि रात में चार-पांच मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर जल नल योजना के तहत ढलाई का काम कर रहे थे। उसी में सभी मजदूर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक में ट्रैक्टर में पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही राजेश पासवान की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर को हल्की-फुल्की चोट भी आई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान स्वर्ण व्यापारी की गोली मारकर किया घायल…

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद के निजी अस्पताल में मौत...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद पुलिस स्टेशन के इलाके बरटांड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज़ की मौत के बाद...