कहां से पकड़ा गया नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी का डिप्टी कमिश्नर इन चीफ

Sahibganj– नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी का डिप्टी कमिश्नर इन चीफ और बोरियो थाना के मोतीपहाड़ी गांव निवासी अरुण साह का फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या के साथ ही बरहेट थाना के एएसआई चन्द्राय सोरेन हत्याकाण्ड में फरार अभियुक्त लखीराम हेम्ब्रम उर्फ एडमिन सिंह सोरेन को झारखंड पुलिस ने आसाम के कोकराझाड़ जिले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

vlcsnap 2021 12 21 17h16m49s694 22Scope News

साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि  बड़हरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीराम हेम्ब्रम को आसाम के कोकराझाड़ जिले के रंगियाघुटु गांव से गिरफ्तार किया है.  लखीराम हेम्ब्रम नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी का डिप्टी कमिश्नर इन चीफ है.

यहां बता दें कि नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी एक प्रतिबंधित संगठन है, लखीराम हेम्ब्रम  इसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. इस पर  हत्या, फिरौती, वसुली को लेकर झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज है. झारखंड पुलिस को लम्बे अर्से से तलाश थी. लेकिन, अब तक यह पुलिस की पकड़ से बाहर था. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. इसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का उद्भेन होने की संभावना है. साथ ही, इस संगठन से जुड़े दूसरे अपराधियों का बारे में अहम सुराग मिल सकता है.

रिपोर्ट-अमन

Next

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...