आन्दोलन के दरम्यान जान गंवाने वाले पारा शिक्षक कंचन दास को दी गई श्रद्धाजंलि

Sahibganj- प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ, साहिबगंज की बैठक में शिक्षक कंचन दास को श्रद्धा सुमन करते हुए प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी ने कहा कि 15 दिसंबर 2018 को दुमका के पारा शिक्षक साथी कंचन दास तत्कालीन कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के आवास पर धरना देते हुए शहीद हुए थे. स्वर्गीय कंचन दास का सपना था कि झारखंड के सभी 65000 पारा शिक्षकों को स्थायीकरण और वेतनमान का लाभ मिले.

विकास कुमार चौधरी ने कहा कि कंचन दास की शहादत व्यर्थ नहीं गई. आखिरकार सरकार ने शिक्षकों को स्थायीकरण की घोषणा कर दी. इसके साथ ही टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों के मानदेय में 50% ,गैर टेट पारा शिक्षकों मानदेय में 40% की वृद्धि, आकलन परीक्षा पास करने के बाद गैर टेट पास पारा शिक्षकों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, प्रति वर्ष 4% मानदेय की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. आकलन परीक्षा पास करने के लिए सामान्य जाति को 40% अनुसूचित जाति-जनजाति को 35% अंक हासिल करना होगा. पारा शिक्षकों को सामान्य भविष्य निधि से भी जोड़ा जाएगा.

रिपोर्ट- अमन राय 

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...