Advertisment

गिरिडीह में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

गिरिडीह : जिला में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर जश्न-ए-आजादी मनाया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने तिरंगे को सलामी दी।

समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी ध्वजारोहण किया। 

नगर निगम में उपमहापौर प्रकाश राम ने झंडात्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस कप्तान अमित रेनू उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, सिविल सिविल सर्जन एसपी मिश्रा सहित वार्ड पार्षद और निगम कर्मी मौजूद थे।

गिरिडीह सदर अस्पताल में सिविल सर्जन एसपी मिश्रा के द्वारा झंडात्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। मौके पर उपायुक्त पुलिस कप्तान, उप नगर आयुक्त, अस्पताल कर्मी और डॉक्टर मौजूद रहे।

जिला परिषद कार्यालय में उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा ने झंडात्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान उपायुक्त पुलिस कप्तान जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद कर्मी उपस्थित रहे। कर्मचारी संघ भवन में झंडात्तोलन करते हुए सलामी दी। कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह, अशोक नयन, मुक्तेश्वर कथा तथा उपायुक्त पुलिस कप्तान डीडीसी उप नगर आयुक्त मौजूद थे। 

गिरिडीह अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडात्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। बरगंडा पावर हाउस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास पर बाबूलाल मरांडी के अनुज भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी ने झंडात्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर महेश राम नवीन सिन्हा, सुरेश मंडल टेको, रविदास विपिन तिवारी, सुनील गोस्वामी, राहुल देव, गौतम देव, अमित देव सहित कई लोग मौजूद रहे। बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत माता की आरती के साथ विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्टार डॉक्टर एसपी सिन्हा ने झंडात्तोलन कर सलामी दी।

बिहार के सभी सरकारी कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Bihar Teacher Transfer: तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, उर्दू...

 तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CM को पत्र लिखा है। उर्दू, अरबी, फारसी शिक्षकों और मदरसा कर्मियों...

लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती...

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में...

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...